Bharat : Ek Vichar-Parampara | भारत : एक विचार-परम्परा
| Author | |
|---|---|
| Publisher | |
| Language | |
| Edition |
2026 |
| ISBN |
9789360860523 |
| Pages |
640 |
| Cover |
Paperback |
| Size |
23*2*15(L*B*H) |
| Weight |
890 GM |
| Item Code |
9789360860523 |
Original price was: ₹699.00.₹579.00Current price is: ₹579.00.
Available
7 in stock
भारत क्या है—आज इस सवाल को पूछना, इसके उत्तर तलाश करना और एक राष्ट्र के रूप में भारत की संरचना को समझना बहुत ज़रूरी हो गया है। समय है कि अकादमिक बहसों-विमर्शों से आगे बढ़कर इस सवाल पर आम जन की आम भाषा में बात हो।
‘भारत : एक विचार-परम्परा’ इसी दिशा में एक बड़ा क़दम है। इसका उद्देश्य भारतखंड की हज़ारों वर्षों की सामाजिक-सांस्कृतिक यात्रा पर दृष्टिपात करते हुए यह जानना है कि वह क्या चीज़ है कि ‘हस्ती मिटती नहीं हमारी’? वह क्या तत्व है जो आरम्भ से अब तक इस इतने लम्बे सफ़र की प्रेरणा-पूँजी रहा है।
सिन्धु नदी के किनारे उगी-उभरी सभ्यता कैसे आगे बढ़ी; वेदों का, उपनिषदों का समय आया, हड़प्पा और मुअन-जो-दड़ो विकसित हुए, तक्षशिला जैसे ज्ञान के महान केन्द्र अस्तित्व में आए, मगध में विचारों और विचारकों का इतना जमावड़ा हुआ; बौद्ध दर्शन, जहाँ उद्भूत हुआ, मध्यकाल में जिसने विदेशी आक्रान्ताओं का सामना किया, ब्रिटिश शासन का लम्बा औपनिवेशिक दौर देखा, और लम्बे संघर्ष के उपरान्त विभाजन जैसी विभीषिका के साथ स्वतंत्रता प्राप्त की।
लेकिन एक विचार के रूप में भारत भारत ही बना रहा; समय से सीखता ख़ुद को बदलता, आगे बढ़ता। यह पुस्तक इस पूरी यात्रा पर दृष्टिपात करती है और हमें अपनी सुदीर्घ वैचारिक परम्परा के मद्देनज़र एक मत स्थिर करने में मदद करती है।
| Weight | 0.890 kg |
|---|---|
| Dimensions | 24 × 16 × 3 cm |
| Author | |
| Publisher | |
| Language | |
| Edition |
2026 |
| ISBN |
9789360860523 |
| Pages |
640 |
| Cover |
Paperback |
| Size |
23*2*15(L*B*H) |
| Weight |
890 GM |
| Item Code |
9789360860523 |




